Weekly Current Affairs 12 April to 17 April 2021
- मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Human Space Flight) हर वर्ष 12 अप्रैल को 1961 में यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कार्यान्वयन पर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने ‘Students’ and Teachers’ Holistic Advancement through Quality Education’ (SARTHAQ) नामक स्कूली शिक्षा के लिए एक विचारशील कार्यान्वयन योजना भी जारी की।
- ब्लू फ्लैग एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त इको-लेबल प्रमाणन (eco-label certification) है जो फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन, डेनमार्क द्वारा समुद्र तटों को प्रदान किया जाता है।
- ‘साक्षरता’ उप-विषय के तहत, प्रबंधन और उद्यमिता विकास संस्थान पुणे के भारतीय विद्यापीठ ने पुरस्कार जीता।
- नोरा अल मातरोशी (Noura al Matroushi) को UAE की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में नामित किया गया है।
- पुरातत्वविदों के एक समूह ने हाल ही में मिस्र में सबसे बड़ा प्राचीन शहर खोजा है। इस शहर का नाम “एटेन” है, जो 3,000 साल पहले का है।
- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।
- “Nomadland” ने ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) में चार पुरस्कार जीते।
Read Also : HP Current Affairs
- केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में “मिशन आहार क्रांति” लांच किया। इस मिशन का लक्ष्य पोषण संतुलित आहार के महत्व का संदेश फैलाना है।
- थ्वाइट्स ग्लेशियर (Thwaites Glacier) – जिसे “Doomsday Glacier” भी कहा जाता है, अंटार्कटिका में मौजूद है और वर्षों से तेजी से पिघल रहा है।
- उष्णकटिबंधीय चक्रवात सेरोजा (Seroja) ने हाल ही में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के 1,000 कि.मी. लंबे खंड को प्रभावित किया है।
- न्यूजीलैंड वित्तीय क्षेत्र के लिए जलवायु परिवर्तन कानून लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
- फ्लिपकार्ट ने हाल ही में घोषणा की कि यह क्लियरट्रिप का अधिग्रहण करेगा। क्लियरट्रिप एक प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल और टेक्नोलॉजी कंपनी है।
- पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने ICC पुरुषों की ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी CNES के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार, CNES भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भारत की मदद करेगा।
- भारतीय पहलवान विनेश फोगट (Vinesh Phogat) ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है।
- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की State of World Population Report 2021 हाल ही में जारी की गयी। ‘My Body is My Own’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट के अनुसार, केवल 55% महिलाएं अपनी पसंद के लिए पूरी तरह से सशक्त हैं।
- अल्माटी, कजाकिस्तान में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की सरिता मोर ने महिलाओं के 59 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का हाल ही में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- नीति आयोग, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और Centre for Social and Behaviour Change के साथ मिलकर अशोका यूनिवर्सिटी ने स्वास्थ्य और पोषण पर एक राष्ट्रीय डिजिटल रिपोजिटरी ‘पोषण ज्ञान’ (Poshan Gyan) लॉन्च की है।
Weekly Current Affairs 12 April to 17 April 2021
Read Also : More Current Affairs
- HP TET November 2024 Result – Check Now
- Brief Geography of District Bilaspur – HP
- Canara Bank Specialist Officers Recruitment 2025 –Apply Online
- Major Glacier in Himachal Pradesh
- AIIMS Bilaspur Senior Residents Recruitment 2025 -Apply Now