HP Current Affairs -1st Week of March 2022
- सिरमौर जिले से संबंध रखने वाले किस व्यक्ति को एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022 प्रदान किया गया ?
उत्तर : अनुराग गुप्ता ।
व्याख्या : सामाजिक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांवटा साहिब के माजरा गांव निवासी अनुराग गुप्ता को एशिया पेसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022 से नवाजा गया है। अनुराग गुप्ता पीएचडी स्कॉलर है वह औद्योगिक श्रमिकों के लिए हिमाचल प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष संदर्भ प्रदान करने वाली श्रम सुविधाओं पर एक अध्ययन कर रहे हैं। अनुराग गुप्ता पेशे से इमिग्रेशन व टैक्सेशन एडवोकेट है
- हिमाचल प्रदेश के किस वन्य प्राणी विहार में बंगाल टाइगर का जोड़ा लाया जा रहा है ?
उत्तर : वन्य प्राणी विहार रेणुकाजी।
व्याख्या : वन्य प्राणी विहार रेणुकाजी में बंगाल टाइगर का एक नया जोड़ा लाने को मंजूरी मिल गई है। मिनी जू रेणुका के सुधार और विस्तारीकरण को लेकर तैयार वन्य प्राणी विभाग के मास्टर प्लान को सेंट्रल जू ऑथरिटी ने है झंडी दे दी। यह हिमाचल में पहला जोड़ा होगा।
- नशे के विरुद्ध अभियान में हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला देश भर में टॉप 20 में शामिल हुआ ?
उत्तर : शिमला।
व्याख्या : राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान” में जिला शिमला ने बेहतरीन काम कर देश के टॉप 20 जिलों में जगह पाई है। इस अभियान में देशभर के 262 जिलों को चुना था। इसमें बीस जिलों को चुना गया।
- हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार 2021-22 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में कितने प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है ?
उत्तर : 8.3 प्रतिशत।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश में कोविड महामारी के बावजूद आर्थिक विकास दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। वितीय वर्ष 2021-22 में यह दर 8.3 फीसदी रहने का अनुमान है।
- हिमाचल प्रदेश का पहला ड्रोन स्कूल कहाँ पर शुरू किया गया ?
उत्तर : आई टी आई शाहपुर (काँगड़ा)
व्याख्या : काँगड़ा जिले की आई टी आई शाहपुर में देश का तीसरा और प्रदेश का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो गया है।
- हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन नेशनल हाईवे किस जिले में बनने जा रहा है ?
उत्तर : सिरमौर।
व्याख्या : जापानी तकनीक से सिरमौर में प्रदेश का पहला ग्रीन नेशनल हाईवे बनेगा। 104 किलोमीटर लंबे हाइवे के निर्माण पर 1336.63 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
- हिमाचल में गरुड़ योजना के तहत ड्रोन प्रशिक्षण के लिए कितने फ्लाइंग स्कूल खोले जाएंगे ?
उत्तर : चार ।
व्याख्या : हिमाचल में गरुड़ योजना में ड्रोन प्रशिक्षण के लिए चार फ्लाइंग स्कूल खोले जाएंगे। सरकारी विभागों के साथ-साथ प्रदेश के युवा भी ड्रोन संबंधित प्रशिक्षण पाकर रोजगार के अवसर का लाभ ले सकेंगे।
HP Current Affairs -1st Week of March 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh