HP Current Affairs -1st Week of June 2022
- हिमाचल प्रदेश का पहला नेशनल फॉनल रेपोजिट्री ऑफ हिमालय व म्यूजियम कहाँ पर बनाया गया ?
उत्तर : सोलन।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश का पहला नेशनल फॉनल रेपोजिट्री ऑफ हिमालय व म्यूजियम सोलन जिला में बनाया गया। यह आगंतुकों को हिमाचल प्रदेश की प्रकृति, जैव विविधता और इस संबंध में और अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह संस्थान आम जनमानस और अन्य वैज्ञानिकों के साथ जीव-जंतुओं की इस संपदा की जानकारी साझा करके, संग्रहालयों और भंडारों के माध्यम से हमारा स्वयं से व एक दूसरे के साथ संवाद भी स्थापित करेगा, ताकि भविष्य को आकार देने में हम एक प्रबुद्ध आवाज बन सकें।
- हाल ही में जारी हिमाचल की राज्य पर्यावरण रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का वन क्षेत्र कितने वर्ग किलोमीटर है ?
उत्तर : 37,948 वर्ग किलोमीटर।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश का वन क्षेत्र दो साल में 915 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है। वर्ष 2019 में यह क्षेत्र 37,033 वर्ग किलोमीटर था, जबकि अब बढ़कर 37,948 पहुंच गया है। यह वृद्धि खुले वन क्षेत्रों में हुई है। खुले वन क्षेत्रों में वे वन आते हैं, जहां 10 से 40 फीसदी तक सूर्य की रोशनी पहुंचती है। यह खुलासा राज्य सरकार की पर्यावरण रिपोर्ट में हुआ है।
- ड्रोन नीति-2022 को मंजूरी देने वाला देश का पहला राज्य कौन बना ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश ड्रोन नीति-2022 को मंजूरी देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह पॉलिसी ड्रोन के उपयोग से शासन एवं सुधार (गरूड़) के आधार पर निर्मित एक समग्र ड्रोन ईको सिस्टम की परिकल्पना को साकार करती है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति, हिमाचल प्रदेश र्स्टाटअप/नवाचार योजना, राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क जैसे संस्थागत संयोजन के माध्यम से डिजिटल स्काई अवसरां का उपयोग करना है, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार कर ड्रोन क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसका उद्देश्य ड्रोन और सक्षम प्रौद्योगिकी के उपयोग से राज्य में रोजगार के अवसर सृजित करना और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना है।
- हाल ही में किस राज्य ने लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2022 को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश।
व्याख्या : हिमाचल मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश लॉजिस्टिक्स पॉलिसी-2022 को स्वीकृति प्रदान की। यह नीति योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय से राज्य के औद्योगिक विकास को सहयोग प्रदान करने की एक प्रभावशाली लॉजिस्टिक्स तंत्र की परिकल्पना को साकार करती है। इसका उद्देश्य प्रदेश में अन्तरदेशीय कन्टेनर डिपो, सामान्य सुविधा केन्द्र, इन्टीग्रेटिड कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स पार्क, ट्रक टर्मिनल, एयर कार्गो, गुणवत्ता प्रशिक्षण प्रयोगशाला इत्यादि विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य में लॉजिस्टक्स अधोसंरचना को सुदृढ़ करना है।
- ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने वर्ल्ड कप में महिला वर्ग की 50 मीटर राइफल-तीन पॉजिशन में कौन सा पदक हासिल किया ?
उत्तर : रजत पदक।
व्याख्या : ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने वर्ल्ड कप में महिला वर्ग की 50 मीटर राइफल-तीन पॉजिशन में रजत पदक हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऊना जिले के धुसाड़ा की मूल निवासी अंजुम मोदगिल ने इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन की ओर से अजरबैजान में करवाई गई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
- देशभर में चल रही स्वामित्व योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला अब तक के सर्वे में प्रथम रहा ?
उत्तर : हमीरपुर। - “नदी रंग जैसी लड़की” उपन्यास किसकी रचना है, जिसे हाल ही में प्रकाशित किया गया है ?
उत्तर : एसआर हरनोट।
व्याख्या : एसआर हरनोट का उपन्यास ‘नदी रंग जैसी लड़की पर्यावरणीय चिंताओं पर गंभीरता से विचार करता है जिसे वाणी प्रकाशन ने विश्व पृथ्वी सीरीज के अंतर्गत छापा है।
HP Current Affairs -1st Week of June 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh