HP Current Affairs in Hindi -08 April 2022
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंवन योजना के तहत दिव्यांगो और महिलाओं की अनुदान राशि मे कितने प्रतिशत वृद्धि की गई ?
उत्तर : 5 प्रतिशत।
व्याख्या : हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री स्वावलंवन योजना के तहत दिव्यांगो और महिलाओं की अनुदान राशि में 5 प्रतिशत की बृद्धि की गई। अब दिव्यांगो और महिलाओं को 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 25 से 30 प्रतिशत कर दिया है।
- हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश औद्योगिक विकास नीति -2019 को कब तक बढ़ाने को मंजूरी दी ?
उत्तर : 31 दिसंबर, 2025
व्याख्या :हिमाचल कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास नीति-2019 और हिमाचल प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए इन्सेंटिव एवं छूट सुविधा नियम-2019 में संशोधन करने और हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास नीति-2019 को 31 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की गई।
HP Current Affairs in Hindi -08 April 2022
Read Also : More Current Affairs of Himachal Pradesh